बांदा, मई 8 -- बांदा। जिले में अलग अलग स्थानों पर हर्ष फायरिंग करने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसमें पुलिस ने एक वायरल वी़डियो की पहचान कर आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे वीडियो की जांच जारी है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने लाइसेंस को निरस्त कराने की रिपोर्ट तैयार की है। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि अलग अलग स्थानों पर हर्ष फायरिंग करते दो वीडियो वायरल हुए हैं। एक वीडियो की जांच में सामने आया है कि 24 अप्रैल को नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुनीपुरवा में रविकांत राजपूत के घर पर तिलक समारोह में बैठे लोगों के बीच व्यक्ति पप्पू यादव निवासी रेउना के द्वारा भीड़भाड़ में हर्ष फायरिंग किया गया था। जिसे ले...