हर्ष के हरफनमौला प्रदर्शन से स्पोर्ट्स कॉलेज फाइनल में
लखनऊ, जून 28 -- मैन ऑफ द मैच हर्ष यादव (4 विकेट, नाबाद 109 रन) के हरफनमौला खेल की बदौलत स्पोर्ट्स कॉलेज ने सिराज खान मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में सीएएल ब्ल्यू को सात विकेट से रौंद कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। स्पोर्ट्स कॉलेज में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएएल ब्ल्यू टीम ने 35 ओवर में आठ विकेट खोकर 163 रन बनाये। आर्यन यादव ने 60 रन बनाये। स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से हर्ष यादव ने चार ओवर में 19 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। जवाब में स्पोर्ट्स कॉलेज ने 13.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज हर्ष यादव ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 21 चौके और एक छक्के की बदौलत नाबाद 109 रनों की शतकीय पारी खेली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.