हर्ष की बल्लेबाजी से पंचवटी अकादमी विजेता बनी
गाज़ियाबाद, अप्रैल 18 -- - जीएमएस मैदान में शिव हरी प्रसाद टूर्नामेंट हुआ गाजियाबाद, वंदना। जीएमएस मैदान में चल रहे शिव हरी प्रसाद टूर्नामेंट में शनिवार को पंचवटी अकादमी ने 181 रन से शानदार जीत हासिल की।लीग मैच पंचवटी अकादमी और वीनस अकादमी के बीच खेला गया।टॉस जीतकर पंचवटी अकादमी ने बल्लेबाजी की। टीम ने 40 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 380 रन का बड़ा स्कोर बनाया। टीम से हर्ष राणा ने 192 रन और 105 रन की पारी खेली। विरोधी टीम से सुमित ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीनस अकादमी 33.4 ओवर में 199 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अरनव और संकल्प ने 38-38 और हर्ष त्यागी ने 33 रन का योगदान दिया। पंचवटी अकादमी से भारत राठी ने चार और नव्या ने तीन विकेट लिए। हर्ष राणा को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.