जामताड़ा, मार्च 22 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। ईद-उल-फितर की नमाज शनिवार को जिलेभर के ईदगाह व मस्जिदों में खुशनुमा माहौल में अकीदत और सादगी के साथ पढ़ी गई। हजारों नमाजियों ने दोनों हाथ उठाकर खुद से देश की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी। इसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शनिवार सुबह से ही पूरे शहर में ईद को लेकर चहल-पहल शुरू हो गई। हालांकि सुबह हुई हल्की बारिश के कारण कुछ स्थानों पर नमाज के समय में बदलाव करना पड़ा और वहां सुबह 9 बजे ईद की नमाज अदा की गई। इसके बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नए लिबास में सज-धजकर नमाज के लिए घर से निकले। सुबह करीब 8 बजे शहर के कई ईदगाहों में नमाज अदा की गई, जबकि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर 9 बजे नमाज संपन्न हुई। नमाज के दौरान हजारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.