चाईबासा, दिसम्बर 28 -- गुवा, संवाददाता। सिख समुदाय के 10वें गुरु गोविंद सिंह का 359वां प्रकाश उत्सव शनिवार को गुवा स्थित गुरुद्वारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु गोविंद सिंह के निशान साहिब (झंडोत्तोलन) के साथ हुई। इसके बाद भजन-कीर्तन और गुरवाणी पाठ का आयोजन किया गया। जिससे पूरा गुरुद्वारा परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। लंगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.