प्रयागराज, मई 3 -- प्रयागराज। रोटरी क्लब इलाहाबाद नॉर्थ का 40वां चार्टर स्थापना दिवस रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने क्लब के सामाजिक सरोकार और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने क्लब के विशिष्ट पदाधिकारियों को सम्मानित किया। साथ ही क्लब के दिवंगत पदाधिकारियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। सचिव उमंग अग्रवाल ने कहा कि क्लब पिछले चार दशक से समाज के प्रति समर्पित है। इस अवसर पर क्लब की पुस्तिका रोटरी संवाद का विमोचन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.