देहरादून, जुलाई 2 -- देहरादून। दून में विजय कथूरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को रेसकोर्स में हिन्दू साम्राज्य दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में डॉ. ओपी श्रीवास्तव सह-संयोजक, हिन्दू साम्राज्य महासंघ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कथूरिया ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बलिदान और उनकी जीवन शैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का शौर्य और सुशासन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...