चम्पावत, दिसम्बर 21 -- चम्पावत। यहां एसएसबी की पंचम वाहिनी में सशस्त्र सीमा बल का 62वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम की ओर से महानिदेशक बल मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल नई दिल्ली का संदेश को उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को पढ़कर सुनाया गया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सीमा बल ने अपनी स्थापना से लेकर आज तक देश की सीमाओं की सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर एक विशिष्ट पहचान बनाई है। इस अवसर पर बल के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस अवसर पर उप कमांडेंट शिव राम, चंद्रशेखर सी पाटिल, करण चौहान सहित संदीक्षा परिवार के सदस्य एवं समस्त बलकर्मी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...