विकासनगर, अप्रैल 18 -- सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज बाबूगढ विकासनगर में शनिवार को परशुराम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों ने मां सरस्वती और भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन किया। प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट ने कहा कि भगवान विष्णु के परशुराम अवतार का मुख्य उद्देश्य, संसाधनों को लूटने वाले और राजा के रूप में अपने कर्तव्यों की उपेक्षा करने वाले पापी और अधर्मी राजाओं का विनाश करना था। हिंदू धर्म ग्रंथों में इस बात का वर्णन मिलता है कि परशुराम ने धरती को 21 बार क्षत्रियों से विहीन किया था। परशुराम जयंती के दिन अक्षय तृतीया का पर्व भी मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जयंती पर स्कूल में कार्यक्रम छात्रा नंदनी और शिक्षिका अनिता गोयल ने कहा कि भगवान परशुराम का अवतार एक ऐसे समय में...