आजमगढ़, मार्च 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में बुधवार को रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। सुबह युवाओं ने कपड़ा फाड़ होली खेली, वहीं शाम को अबीर-गुलाल लगाने का दौर चला। एक-दूसरे के घर पहुंचकर लोगों ने अबीर-गुलाल लगाया और गिले-शिकवे भूलकर गले मिलकर होली की बधाई दी। पर्व को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। होलिका दहन दो दिन पूर्व सोमवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विधि-विधान से किया गया था। बुधवार को रंगों का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रेम और भाईचारे को मजबूती प्रदान करने वाले इस त्योहार को लेकर चहुंओर उल्लास और उमंग का माहौल रहा। जगह-जगह होलियारों की टीम कबीरा गाने के साथ सड़कों और गलियों में रंगों की बौछार करते हुए निकल पड़ी थी। लोग एक-दूसरे को रंग औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.