बिजनौर, मई 10 -- अफजलगढ़। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महाराणा प्रताप जयंती हर्षोल्लास तथा धूमधाम से मनाई गई। छात्रों को उनकी दानवीरता से अवगत कराया गया। वरिष्ठ आचार्य राजीव गुप्ता ने महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन तथा सरस्वती पूजा करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आचार्य राजीव गुप्ता उपस्थित छात्रों को महाराणा प्रताप की वीरता, साहस, शौर्य तथा भामाशाह की दानवीरता से अवगत कराया। बताया कि भामाशाह ने अपना एकत्र समस्त धन देकर महाराणा की सहायता की थी। महाराणा प्रताप महापराक्रमी, प्रतापी एवं शौर्यशाली शासक थे। मुख्य वक्ता ओमकार सिंह, मानवी चौहान, लव कुश, ध्रुव कुमार, अक्षय प्रताप सिंह, देव कुमार, खुशी कुमारी, निशा, मनोज शर्मा, आनंद भूषण यादव, अम्बरीश कुमार, कल्याण सिंह, अनिल कुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप जयंती पर ...