रांची, मार्च 21 -- चान्हो/मांडर। क्षेत्र में शनिवार को ईद उल-फितर का पर्व पारंपरिक उत्साह और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी, जहां देश की तरक्की और शांति के लिए दुआ मांगी गईं। मांडर के जामा मस्जिद, मस्जिदे हेरा में मौलाना इफ्तेखार कासमी की इमामत में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। पर्व को लेकर क्षेत्र के चौक-चौराहों को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे त्योहार की रौनक बढ़ गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मांडर और चान्हो पुलिस पूरी तरह सक्रिय रही। सभी प्रमुख नमाज स्थलों के पास दंडाधिकारियों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं, चान्हो क्षेत्र में जिप सदस्य सह अधिवक्ता आशुतोष तिवारी ने तरंगा, चोरया सहित कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.