अल्मोड़ा, मार्च 21 -- ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा कर मुल्क की अमन-चैन की दुआ मांगी। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद-उल-फितर पर शनिवार को अल्मोड़ा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कैंट स्थित ईदगाह में नमाज अदा की। जामा मस्जिद के इमाम ने नमाज अदा करवाई। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर त्योहार की बधाई दी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी। घरों में जाकर सेवई और मिठाई ग्रहण की। वहीं, ईद को लेकर कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम अलर्ट रही। सभी ने भाईचारे के साथ ईद का पर्व मनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.