हल्द्वानी, जुलाई 7 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोकपर्व हरेला को लेकर मंगलवार को हल्द्वानी के विभिन्न क्षेत्रों में उत्साह देखने को मिला। अमरावती कॉलोनी, जगदंबा नगर, गौलापार, काठगोदाम, मुखानी समेत कई इलाकों में लोगों ने विधि-विधान से हरेला बोया। पर्व के दौरान महिलाओं ने लोक परंपरा के अनुसार शकुनाखर गीत गाकर परिवार, समाज और देश की सुख-शांति की कामना की। ज्योतिषी अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि सौर मास श्रावण का हरेला मंगलवार को सर्वार्थसिद्ध, शोभन और बुधादित्य योग में बोया गया। उन्होंने बताया कि यह समय आगामी फसल उत्पादन के लिए शुभ संकेत माना जाता है। 16 जुलाई को कर्क संक्रांति के साथ सौर मास सावन की शुरुआत होगी और इसी दिन हरेले का विधिवत पूजन किया जाएगा। हरेला पर्व में मिट्टी को शुद्ध कर रिंगाल की ...