बाराबंकी, मार्च 26 -- रामनगर। अमोली कला गांव में अधिवक्ता अनमोल मिश्रा निवास स्थल पर चल रहे सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जन्मोत्सव व लीला पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कथा व्यास तरंग जी महाराज नैमिषारण्य ने भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री राम जी के दिव्य जन्मोत्सव प्रसंग का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हमे प्रभु श्री राम के मर्यादित जीवन से सीख लेनी चाहिए। श्री व्यास जी ने श्रीमद्भागवत महापुराण का महत्व बताया और कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला प्रेम की शिक्षा देने और भक्तों का कल्याण करने वाली है। बाल कृष्ण जैसे ग्वाल बालों के घरों से माखन चुराते हैं, वैसे ही वे अपने भक्तों के हृदय से अहंकार और पाप का भी हरण करते हैं। यह लीला केवल हास्य नहीं बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.