जौनपुर, मार्च 20 -- जौनपुर, संवाददाता। नव संवत्सर 2083 जिले में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। साहित्यिक और सामाजिक संस्था संस्कार भारती के सदस्यों ने सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य दिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने ताड़तला स्थित बजरंग शाखा पर उत्सव एवं आद्य सर संघ चालक प्रणाम कार्यक्रम आयोजित किया। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी लोगों ने हिन्दू नव वर्ष मनाया। शहर के सूरज बिहारी कालोनी में स्थित हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं ने ध्वज लगाया। बदलापुर में आरएसएस ने पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया। कला एवं साहित्य को समर्पित संस्था संस्कार भारती के सदस्यों ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर आदि गंगा गोमती के गोपी घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर नवसंवत्सर नव वर्ष स्वागत किया। कमलेश ने कहा कि आज के ही दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की...