गंगापार, मार्च 5 -- समूचे मांडा क्षेत्र और भारतगंज कस्बे में परस्पर भाईचारे और प्रेम प्रदर्शन का त्यौहार होली हर्षोल्लास एवं परंपरागत ढंग से दो दिनों तक मनाया गया। गांवों में ढोल, मजीरे पर फगुआ और बाजारों में साउंड सिस्टम पर होली गीत के साथ भोजपुरी गाने बजते रहे। गुरुवार को मांडा खास, भारतगंज सहित विभिन्न बाजारों में होली बारात भी निकाली गई, जिसमें भारी मात्रा में एहतियातन पुलिस भी मौजूद रही। समूचे मांडा क्षेत्र में बुधवार व गुरुवार को होली का त्यौहार मनाया गया। मांडा खास बाजार में बुधवार को रात समाजसेवी विजय द्विवेदी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में लोकगायक अमित मिश्रा की टीम ने होली, चैता और अन्य लोकगीत प्रस्तुत किये। इस दौरान युवावर्ग अबीर, गुलाल उड़ाता रहा। क्षेत्र के कुशलपुर , नहवाई, मांडा खास, सुरवांदलापुर, हाटा, दोहथा, खवास का ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.