हर्षोल्लास के साथ हुई शांतिनाथ भगवान की वेदी प्रतिष्ठा
बागपत, जून 29 -- बागपत। श्री 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में शिरोमणि आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज के सानिध्य में श्री 1008 शांतिनाथ भगवान की वेदी प्रतिष्ठा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। वेदी प्रतिष्ठा से पूर्व श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों के साथ भव्य घट यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा शामिल हुए। घट यात्रा श्री 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जैन कॉलेज स्थित मान स्तंभ पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद यात्रा पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने विधान में भाग लेकर शांतिनाथ भगवान का अभिषेक, पूजन एवं आराधना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.