बदायूं, मार्च 6 -- वजीरगंज। कस्बा वजीरगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। क्षेत्र के कर्रगांव, महेरा, जखौलिया, वनकोटा, रोटा और सोई जैसे गांवों में होलिका दहन किया गया, रंगोत्सव के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में होली मिलन कार्यक्रमों की धूम रही, जहां युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस पर्व को पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.