बरेली, फरवरी 16 -- बरेली, संवाददाता। बिहारीपुर स्थित आर्य समाज में चल रहे 143वें वार्षिकोत्सव व ऋषिबोधोत्सव हर्षोंल्लास के मनाया गया। इस दौरान बाराबंकी से आए आचार्य सुरेश जोशी ने वेदों के अनुसार पंच महायज्ञों की महिमा का वर्णन रविवार को किया। वहीं आचार्य रामदेव और शिवानी आर्या ने ऋग्वेद परायण यज्ञ संपन्न कराया। इसके उपरांत सुशील अग्रवाल, डॉ. राम कुमार आर्य के नेतृत्व में शोभायात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम में विजेंद्र नाथ गुप्ता, राजीव आर्य, चमन राठी समेत अन्य का भी सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.