गढ़वा, मार्च 27 -- बड़गड़, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में रामनवमी का त्योहार शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। मौके पर रामनवमी के दिन बड़गड़ पूजा समिति द्वारा बाइक जुलूस निकाल कर एकता व भाईचारे का संदेश दिया गया। बाइक जुलूस बड़गड़ सदर पंचायत सहित परसवार व टेहरी पंचायत तक गई तथा वापस स्थानीय हनुमान मंदिर पर आकर समाप्त हुई। मुख्य कार्यक्रम स्थानीय रामलीला मैदान में पूजा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश के अगुवाई में आयोजित की गई। यहां पर विभिन्न तीन पंचायतों के विभिन्न अखाड़ा समिति के महाविरी झंडों का मिलान किया गया। साथ ही राम भक्तों ने यहां लगाये गये भंडारे के प्रसाद को भी ग्रहण किया। बड़गड़ पूजा समिति द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न अखाड़ा समिति के लोगों को तलवार व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.