पाकुड़, अप्रैल 9 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित मुखिया टोला के गंवाली काली मंदिर परिसर में मंगलवार को पूजा के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। विजय कुमार भगत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी 14 अप्रैल को होने वाली वार्षिक पूजा की रूपरेखा तैयार की गई। ​समिति ने निर्णय लिया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पूजा भव्य तरीके से मनाई जाएगी। मंदिर की साफ-सफाई और रंग-रोगन का जिम्मा सदस्यों को सौंपा गया है। अध्यक्ष विजय भगत व सचिव मनोज कुमार मुन्ना ने बताया कि पुरोहित अश्विनी तिवारी द्वारा वैष्णवी पद्धति से पूजा संपन्न कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस मंदिर में करीब सौ वर्षों से माता की पूजा हो रही है। पहले यहां बलि की परंपरा थी, लेकिन 'फुलास' गिरने की दैवीय घटना के बाद से यहां सात्विक पूजा की जाती है। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु यहां दूध का '...