मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में बुधवार को होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में अबीर गुलाल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही लोगों ने टोली बनाकर होली खेलना शुरू कर दिया। दोपहर बाद अबीर और गुलाल की होली आरंभ हुई, जो रात 11 बजे तक चली। लोगों ने बड़ों के पैर पर अबीर डालकर उनसे आशीर्वाद लिया। एक दूसरे के घर जाकर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ उठाया।श्याम मंदिर में खेली गई फूलों की होलीसूतापट्टी श्री श्याम मंदिर में गुलाल और फूलों से श्रद्धालुओं ने होली खेली। शाम चार बजे से होली शुरू हुई, जो रात नौ बजे तक चली। मंदिर कमेटी के मीडिया प्रभारी नवीन चाचान ने बताया कि सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। उसके बाद सरैयागंज में स्टॉल पर फास्ट फूड, आइसक्रीम, ठंडई आदि का लु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.