साहिबगंज, मई 28 -- साहिबगंज। शहर व आसपास क्षेत्रों में गुरुवार को हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद यानि कि कुर्बानी मनाई गई है। सबसे पहले अहले सुबह लोग नहा धोकर नए कपड़े पहनकर इद-उल-अजहा की नमाज के लिए इदगाह व मस्जिदों के लिए चल दिये। ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज पढ़ने के बाद लोगो ने अपने-अपने घरों में बकरे की कुर्बानी देकर अल्लाह के हुक्म को पूरा किया है। इधर सिदो-कान्हू स्थित इदगाह में एलसी रोड के जामा मस्जिद के पेशइमाम हाफिज अंजर हुसैन कासमी ने इद-उल अजहा की विशेष नमाज अदा कराई है। पेशइमाम ने इससे पूर्व अपनी तकरीर में कुर्बानी पर रौशनी डालते हुए तकरीर में कहा कि कुर्बानी हजरज इब्राहीम अलेहिस्स्लाम व इस्माइल अलैहिस्स्लाम की याद में दी जाती है। कुर्बानी अल्लाह का हुक्म है। दिल खोलकर कुर्बानी देने की बात कही। पेशइमाम ने यह भी कहा कि कुर्बान...