रुद्रपुर, मार्च 5 -- सितारगंज। क्षेत्र में होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। सुबह से ही होल्यार सड़कों पर अबीर गुलाल के साथ उतर आए और ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए एक दूसरे के घर पहुंचकर खूब होली खेली। साथ ही एक-दूसरे के गले मिल होली की बधाई दी। पर्वतीय समाज में भी होली के गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकी और पारंपारिक रूप से होली मिलन कार्यक्रम किए। इस दौरान घरों पर आलू के चिप्स, पापड़ व गुजिया आदि पकवान भी बनाए गए। गुरुवार को कोतवाली में पुलिस ने भी जमकर होली खेली। प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में चले कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाया और होली पर्व की बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.