सोनभद्र, जून 27 -- सोनभद्र,संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर के माध्यम से हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस उत्सव शनिवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित रामलीला मैदान में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार एवं माधव सदाशिव गोलवलकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर, एकल गीत एवं अमृत वचन के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रांत संघ चालक अंगराज, जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल तथा नगर संघ चालक संगम मौजूद रहे। प्रांत संघ चालक अंगराज ने कहा कि हिंदू साम्राज्य दिवस केवल एक ऐतिहासिक उत्सव नहीं, बल्कि स्वराज्य, आत्मगौरव, संगठन और राष्ट्रचेतना का प्रेरणादायी पर्व है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी का राज्याभिषेक भारतीय इतिहास की वह गौरवशाली घटना है, जिसने निराशा के वातावरण में समाज में आत्मविश्वास ...