हर्षोल्लास के साथ मनाया हिंदू नववर्ष
रिषिकेष, मार्च 19 -- हर ज्ञानचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डोईवाला में हिंदू नववर्ष एवं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा उत्सव धूमधाम से मना। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष ईश्वर चंद्र अग्रवाल और प्रधानाचार्य डॉ. महेश चंद गुप्ता ने भगवान श्रीराम के चित्र के दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की। कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही हमारी प्राचीन काल गणना शुरू होती है। आज के दिन से नव विक्रमी संवत 2083 का शुभारंभ भी हो रहा है। बताया कि आर्य समाज का स्थापना दिवस भी इस दिन ही है। संजीत पांडे, नरेश बलूनी, हिमांशु बिष्ट, अर्पित नेगी, मनीष नेगी, मनिंदर कुमार, शिवानी, कौशल्या, किरण, ऋतुपल, सविता पाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.