बदायूं, फरवरी 28 -- बदायूं, संवाददाता। शहर के मीरा चौकी स्थित श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सभासद अतुल अलंकार रस्तोगी, अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह और व्यवस्थापक ओम प्रकाश वैश्य ने किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने शिव तांडव, महिषासुर संग्राम, सरदार भगत सिंह नाटक और नारी शक्ति की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और देशभक्ति का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने अतिथियों का परिचय कराया और संचालन अनोज कुमार सक्सेना ने किया। इस अवसर पर अमृतपाल सिंह, सतीश कुमार गंगवार, अनिल वैश्य, राजेंद्र सिंह तोमर, पूनम सिंह, तरन वैश्य, कमलेश कुमार, राजकुमार सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.