अररिया, अक्टूबर 21 -- अररिया, वरीय संवाददाता। जिले में दीपावली, मां काली व भगवान गणेश पूजा परम्परागत हर्ष और उल्लास के साथ मनायी गयी। सोमवारकी शाम शहर के विभिन्न मंदिरों व पूजा पंडालों में स्थापित मां काली के दर्शन व पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। दीपावली पर लोगों ने अपने-अपने घरों में भी भक्तिभाव के साथ मां काली, लक्ष्मी व गणेश समेत अन्य देवी देवताओं की छोटी-छोटी प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। शहर के काली मंदिर चौक पर देवों का देव महादेव व अन्नपूर्णा देवी की जीवंत झांकी आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस झांकी के पास शाम से ही भक्त चिपके रहे। बच्चों ने जमकर की आतिशबाजी: दीपावली को लेकर खासकर बच्चों में गजब का उत्साह दिखा। बच्चे, लड़कियां और युवकों ने जमकर पटाखे छोड़े और खूब आतिशबाजिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.