गोंडा, जनवरी 27 -- गोण्डा। जिले में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, देशभक्ति और संवैधानिक मूल्यों की भावना के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न शासकीय परिसरों में झण्डारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित किए गए, जिनमें अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा आमजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम प्रियंका निरंजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। झण्डारोहण के उपरान्त उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की मूल भावना के अनुरूप कार्य करने, देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दिलाया गया। डीएम ने अपने संबोधन में संविधान को मार्गदर्शक बताते हुए कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा पर बल दिया। विकास भवन में सीडीओ अंकिता जैन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विकास भवन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.