मथुरा, फरवरी 27 -- बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एवं एएसएम पॉलीटेक्निक के डॉ. सीवी रमन सभागार में बड़े हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया। समारोह में रंग और गुलाल उड़ते नजर आए तथा पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा। समारोह में शिक्षकों व स्टाफ ने होली गीत व भजन प्रस्तुत कर माहौल को रंगीन बना दिया। चेयरमैन उमाशंकर अग्रवाल एड. ने कहा कि ब्रज की होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और भक्ति का प्रतीक है। यह पर्व गिले-शिकवे भुलाकर एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जैसे होली के रंग मिलकर नई छटा बिखेरते हैं, वैसे ही संस्थान की प्रगति भी सभी के सामूहिक प्रयास से संभव है। अंत में चेयरमैन द्वारा समस्त शिक्षक व स्टाफ को उपहार देकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। इसमें कॉलेज के चेयरमैन उमाशंकर अग्रवाल...