सहारनपुर, मार्च 27 -- देवबंद। नगरपालिका परिषद के तत्वावधान में श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला पंडाल में गुरुवार को श्री रामनवमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान वैदिक यज्ञ का आयोजन कर श्रद्धालुओं ने आहूति देकर सुख स्मृद्धि के लिए कामना की। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य शिवकुमार और यजमान मेला चेयरमैन विपिन त्यागी रहे। भजनोपदेशक शिवकुमार शास्त्री, सुरेंद्र आर्य, मुकेश आर्य व अमरेश आर्य ने भजनों के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन का चित्रण किया। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रामायण की चौपाई, गीत व कविता प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में मेला चेयरमैन विपिन त्यागी, श्याम कुमार अग्रवाल, चौधरी ओमपाल सिंह, डॉ. कल्याण स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.