सुपौल, सितम्बर 5 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि सरस्वती विद्या निकेतन सह पब्लिक हाई स्कूल परिसर में ईको क्लब के तत्वावधान में शिक्षक दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के शिक्षकों द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इस अवसर पर ईको क्लब के छात्र-छात्राओं ने नोडल पदाधिकारी शिक्षिका गीता मिश्रा के नेतृत्व में अपने गुरुजनों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे देकर सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण और संतुलन का संदेश देने वाली यह पहल कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। विद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार यादव ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सदैव सर्वोच्च रहा है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शिक्षक दिवस प...