नैनीताल, मार्च 15 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को फूलदेई का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह छोटे बच्चों ने घर-घर जाकर पारंपरिक गीत गाते हुए सभी की सुख समृद्धि के लिए देहली पूजन किया। बच्चे 'फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार, ये देलिस बारंबार नमस्कार' गीत गाते नजर आए।आचार्य प्रकाश जोशी ने बताया कि फूलदेई का त्योहार चैत्र मास की प्रथम गते को मनाया जाता है। फूलदेई के दिन रिंगाल की टोकरी में प्योली, बुरांस, बासिंग, आड़ू, खुमानी, मेहल आदि अनेक प्रकार के फूलों को इकट्ठा कर सुबह नहा धोकर घर-घर जाकर लोगों की सुख समृद्धि के लिए पारंपरिक गीत गाते हुए देहली का पूजन करते हैं। गीत गाते हुए बच्चों को लोग इसके बदले दाल, चावल, गुड, घी और दक्षिणा देते हैं। चावलों को धोकर सुखाने के बाद चाक (जतारा) में पीसकर इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.