रामपुर, जून 22 -- रविवार को क्षेत्र के ग्राम रठौंडा में अखिल भारतीय पुरुष अधिकार और सम्मान सुरक्षा परिषद् के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ फादर्स डे मनाया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने पिता के त्याग, प्रेम और परिवार के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद् के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पटेल ने कहा कि फादर्स डे पिताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि यह दिवस प्रत्येक वर्ष जून माह के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस दौरान पिता और बच्चों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।वक्ताओं यह भी पढ़ें- फादर्स डे पर बच्चों संग झूमे पापा, कुंदन बने बेस्ट फादर ने फादर्स डे के इतिहास पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी शुरुआत अमेरिक...