शामली, मार्च 21 -- जलालाबाद। कस्बे व आस पास के क्षेत्रो मे ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार की रात चाँद दिखने की तसदीक के साथ शनिवार को कस्बे में ईद की नमाज अकीदत के साथ अता की गई। ईदगाह में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे, देश की खुशहाली की दुआ मांगी गई। शनिवार को शाही ईदगाह में हजारों लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी इस दौरान सभी ने देश में अमन और भाईचारे के लिए दुआएं की। ईदगाह सहित कस्बे के अन्य कई मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह में ईद की नमाज मौलाना वशीउल्ला खां, मौलावियो वाली मस्जिद में मौलाना शारीक, जामा मस्जिद में मौलाना ओसामा, मदरसे वाली मस्जिद में मौलाना शोएब मिफताही द्वारा पढ़ाई गई। ईद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा कर अमन की दुआ मांगी। मुस्लिम समाज के लोग नए-नए परिधानों को पहन कर ईदगाह एवं मस्जिदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.