लोहरदगा, मार्च 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ ईद उल फितर का त्योहार मनाया गया। ईद उल फितर की नमाज ईदगाह समेत जिले भर की मस्जिदों में पढ़ी गई। ईद उल फितर की नमाज के बाद सभी ने अल्लाह के बारगाह में हाथों को उठा कर अपने लिए, अपने परिजनों के लिए, राज्य और देश के लिए अमन व तरक्की की दुआएं मांगी।शहरी क्षेत्र में ईद उल फितर की पहली जमात सुबह 8:30 बजे जामा मस्जिद के इमाम कारी शमीम आलम रिजवी की इमामत में ईदगाह में नमाज अदा की गई। उन्होंने खिताब करते हुए कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम व भाईचारे का त्योहार है। हमें कुरान और हदीसों में बताए गए राह पर चलना चाहिए। ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों में विधि व्यवस्था के मद्देनजर सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर आदि मौजूद थे।लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने ...