शामली, फरवरी 28 -- शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में होली का पर्व बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली और आनंद लिया। प्रधानाचार्य संजय सैनी ने कहा कि होली प्राकृतिक और सुरक्षित रंगों से खेलनी चाहिए। पक्के और हानिकारक रंगों से बचते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली आपसी भेदभाव मिटाने और गले मिलकर मतभेद दूर करने का पर्व है। कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई एवं आशीर्वाद समारोह भी आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। आशीर्वचन और गीतों के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई परिश्रम और लगन के साथ करने का संदेश दिया गया। मौके पर विवेक संगल, पल्लवी ऐरन, रविंद्र कुमार, सुधीर कुमार...