साहिबगंज, मार्च 21 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। प्रेम व सद्भाव का त्योहार ईद बरहड़वा प्रखण्ड क्षेत्र में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बरहड़वा नगर पंचायत के विभिन्न मुहल्ले में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घर के आसपास के मस्जिदों में ही ईद की विशेष नमाज अदा की। वहीं बरहड़वा प्रखण्ड के ग्रामीण क्षेत्र के मोगलपाड़ा, भीमपाड़ा महराजपुर, इस्लामपुर, अहुतग्राम, रूपेशपुर, केरला, मिर्जापुर, लालमाटी, सिरसिंन, रामनगर, तेतुलिया, सतगाछी समेत अन्य गांव के मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद का मुबारक दिया। त्योहार को लेकर मुस्लिम मुहल्ले को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कई स्थानों पर ईद मिलन समारोह का भी आयोजन हो रहा है। खासकर मुस्लिम युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वही,बरहड़वा स्टेशन च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.