औरैया, मार्च 21 -- दिबियापुर, संवाददाता। शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। स्थानीय जामा मस्जिद में सैकड़ों नमाजियों ने एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की। इसके बाद स्टेशन मार्ग पर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा एवं सभासदों ने नमाजियों को गले लगाकर बधाई दी। इस दौरान नगर पंचायत की ओर से मस्जिद के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई गई और सड़क किनारे चूना डलवाया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। थाना प्रभारी रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। वहीं निकटवर्ती गांव उमरी स्थित नूरानी मस्जिद में ...