बिजनौर, मार्च 5 -- बढ़ापुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुलेंडी रंग का जुलूस अपने निर्धारित मार्गो से होता हुआ शांतिपूर्वक ढंग से निकाला गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। बुधवार की सुबह दुलेंडी रंग का जुलूस बस स्टैंड से परम्परागत रूपसे आरंभ हुआ। जोकि अपने निर्धारित मार्ग मुख्य बाजार से पुलिस चौकी, हज्जन वाली मस्जिद, मोहल्ला नौमी, ठाकुरान, सब्जी मंडी चौराहा, सत्तीयान, माता काली देवी मंदिर से होता हुआ आर्य इंटर कॉलेज पर पहुंचकर शांतिपूर्ण संम्पन्न हुआ। इस दौरान जुलूस में हुरियारे डीजे की थाप पर नाचते गाते एक दूसरे पर रंग गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। कस्बेवासियों ने भी एक दूसरे को रंग गुलाल व पानी की बौछारों से सराबोर कर दिया। इस दौरान जुलूस में पूर्व विधायक इंद्रदेव सिंह, ओमेंद्र गुप्ता, रघुनाथ पाल, मिक्की गुप्ता, अजय राज सिंह एड....