लातेहार, मार्च 6 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। पूरे प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास,आपसी भाईचारे और शांति के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया। युवाओं,बच्चों और बुजुर्गों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। गाजे बाजे और पारंपरिक गीत संगीत के साथ लोगों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया। कई स्थानों पर पारंपरिक मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जो आकर्षण का केंद्र रहा। मोहल्लों और चौक चौराहों पर समूह बनाकर लोगों ने होली के गीतों पर नृत्य किया और मिठाइयों का आदान प्रदान कर खुशियां साझा कीं। त्योहार को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन द्वारा लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर रखी जा रह...