बिजनौर, अप्रैल 2 -- अफजलगढ़/कालागढ़/कसमपुरगढी । श्रृद्धालुओं द्वारा हर्षोल्लास तथा धूमधाम के साथ हनुमान जयंती मनाई गई। शनिवार को कालागढ़ की केन्द्रीय कालोनी स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती का आयोजन किया गया। पंडित विनोद ध्यानी द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजा अर्चना कर हनुमान जी का चौला चढ़ाया गया। वहीं पाठ का समापन कर बाबा बजरंग बली को 56 भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे में भारी संख्या में श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दूसरी ओर अफजलगढ स्थित बड़ा शिव मंदिर में विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर हनुमान जी का चौला चढ़ाया गया। हनुमान चालीसा का पाठ करके बेसन के लडडूओं का भोग लगाया गया। इसके बाद बजरंग बली बाबा तथा शनिदेव सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। बड़ा शिव मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.