आरा, मार्च 5 -- आरा, निज प्रतिनिधि। शहर समेत जिले के सभी प्रखंडों में होली पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के विभिन्न मोहल्लों में बच्चे, किशोर, युवक, वयस्कों ने जमकर होली खेली। बुधवार की सुबह से ही युवाओं की टोलियां अपने दोस्तों के साथ रंग में सराबोर रही। मोटर साइकिल पर सवार युवाओं ने मुहल्लों और विभिन्न गांवों में जाकर होली मनाई। रंग-गुलाल का दौर दोपहर दो बजे तक चलता रहा। इसके बाद संध्या समय में लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर अबीर गुलाल की होली खेली। जिसमें बच्चों ने बड़ों के चरणों पर गुलाल डाल कर आशीर्वाद लिया। वहीं बड़े-बुजुर्ग ने अपने से छोटे को गुलाल का टीका लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। पारंपरिक स्वादिष्ट भोजन का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। जमकर की मस्ती होली में ढोल, नगाड़ा और मृदंग पर लोग होली के गीत के साथ थिरकते दिखे। कई जगह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.