आगरा, मार्च 5 -- शहर व कस्बों में होली का पर्व हर्षोउल्लास से मनाने के बाद होली मिलन समारोह का दौर शुरू हो गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर समाज में एकजुटता व समता की बात कह रहे हैं। माहौल वैश्य सभा के होली मिलन कवि सम्मेलन आयोजितश्री वैश्य माहौर सभा के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस समारोह में अतिथि के रूप में सत्य प्रकाश गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता हिना, सुधीर गुप्ता आदि मौजूद थे। कवि मनोज गुप्ता मंजुल ने होली गीत गाकर होली मिलन समारोह में संमा बाघ दिया। वैश्य सभा के अध्यक्ष दीपक गुप्ता सर्राफ महामंत्री प्रदीप गुप्ता सर्राफ ने अपने विचार रखे। इस मौके पर आशीष गुप्ता एडवोकेट, ध्यान चन्द्र गुप्ता, डा. एपी गुप्ता, मनोज गु...