संभल, जनवरी 11 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक रविवार को शंकर चौराहे स्थित एक प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। जिसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये युवा व्यापारियों के प्रतिनिधित्व देने के लिए युवा इकाई का गठन किया गया। जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री गौरी शंकर चौधरी व जिला उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल के निर्देशन में सर्व सहमति से हर्षित शर्मा को अध्यक्ष एवं प्रतीक गुप्ता को महामंत्री नियुक्त किया गया है। गौरीशंकर चौधरी ने कहा कि नवीन कार्यकारिणी व्यापारियों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने और नए अवसरों की तलाश करने में महत्पूर्ण भूमिका निभाएगी। अजय अग्रवाल ने कहा कि युवा इकाई स्थानीय युवा व्यापारियों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा और सरकारी नीतियों में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेगी। अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.