नई दिल्ली, मार्च 13 -- कोलकाता नाइट राइडर्स को आगामी आईपीएल सीजन से पहले बड़ा झटका लग सकता है। टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा पूरी तरह फिट नहीं हैं और आईपीएल 2026 से बाहर हो सकते हैं। हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक वॉर्म-अप मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। तब से वह क्रिकेट के मैदान से दूर हैं और अब तक रिकवर नहीं कर पाए हैं। उन्होंने फरवरी 2026 में सफल सर्जरी कराई। रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्जरी और रिहैबिलिटेशन के कारण वह IPL 2026 के बड़े हिस्से या पूरी सीजन से चूक सकते हैं। यह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है, क्योंकि राणा पिछले सीजन में टीम के प्रमुख गेंदबाजों में से एक थे।हर्षित को विश्व कप से पहले लगी थी चोट भारत के सबसे होनहार तेज गेंदबाजों में से एक माने जाने वाले हर्षित पिछले दो सालों से नेशनल सेटअप में रेगुलर रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.