नई दिल्ली, जुलाई 8 -- भारतीय टीम ने इस साल मार्च में ही टी20 विश्व कप का खिताब जीता थी। लेकिन कुछ महीने के ब्रेक के बाद जब भारतीय टी20 टीम एक बार मैदान पर लौटी है तो उसमें वो चमक नजर नहीं आ रही है, जो एक चैंपियन टीम में दिखाई देती है। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में एक नए दौर की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है, टीम ने लगातार चार मुकाबले गंवा दिए हैं और इस वजह से अब गौतम गंभीर की कोचिंग पर भी सवाल उठने लगे हैं। मंगलवार को तीसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से धराशायी हो गई। पावरप्ले में ही टीम ने 5 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद कोच गंभीर ने हर्षित राणा को बैटिंग में प्रमोट करते हुए शिवम दुबे से पहले बैटिंग के लिए भेज दिया, उनके इस फैसले पर पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने हैरानी जताई है। यह भी पढ़ें- T20I में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गें...