बरेली, मार्च 15 -- हर्षित मिश्रा हत्याकांड: परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता डॉ. केबी त्रिपाठी हाउस अरेस्ट बरेली, मुख्य संवाददाता। बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉ. केबी त्रिपाठी को उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। बता दें कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल पीलीभीत जिले के पूरनपुर स्थित साहूकारा में हर्षित मिश्रा के परिवार से मिलने और घटना की वास्तविक जानकारी लेने जा रहा था। इस प्रतिनिधिमंडल में डॉ. केबी त्रिपाठी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक शाम...