हर्षित ने पाया आईआईटी गुवाहाटी में प्रवेश
फतेहपुर, अगस्त 2 -- फतेहपुर। हसवां ब्लॉक के एकारी गांव के छात्र हर्षित नरेंद्र ने आईआईटी गुवाहाटी में प्रवेश पाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनके चयन से गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि हर्षित ने अपनी मेहनत से पूरे गांव का मान बढ़ाया है। हर्षित, गांव के नरेंद्र कुमार प्रजापति उर्फ नरेंद्र मुंशी के पुत्र हैं। उनके पिता व्यवसायी होने के साथ समाजवादी पार्टी के नेता भी हैं। उन्होंने बेटे की सफलता का श्रेय उसकी कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग को दिया। हर्षित की बड़ी बहन एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं, जबकि दूसरी बहन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी हैं। हर्षित की इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान मंजू साहू, कमल साहू सहित ग्रामीणों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.